
घरघोड़ा डब्बू गोयल 13/07/26
घरघोड़ा नगर में श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले रथ यात्रा की तैयारी अब अंतिम चरण में है मंदिर परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है इस वर्ष रथ यात्रा में घरघोड़ा नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा के साथ उल्लास के साथ निकली जाएगी घरघोड़ा नगर में तीन जगह से रथ निकाला जाता है जिसमें सर्वप्रथम नेगीपारा के जगन्नाथ मंदिर से गिरधर पंडा एवं कमलेश पांडा के द्वारा निकाला जाता है दूसरा रथ नेगीपारा से फकीरों पांडा के द्वारा निकाला जाता है तथा तीसरा रात काली धाम के द्वारा निकाला जाता है तीनों अभी लगभग अपना पूर्ण रूप ले चुके हैं गुरुवार को भगवान नगर सेअपने धाम होते हुए नगर में घूमेंगे इस रथ यात्रा में बाहर बाहर से दुकानदार आते हैं अपना व्यवसाय लगते हैं घरघोड़ा नगर में ही नहीं अपितु आसपास के गांव के भी लोग इस भव्य रथ को देखने के लिए घरघोड़ा नगर में आते हैं



