घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

गोपनीय चरित्रावली  के लिए सर्विस बुक आधार होना चाहिए न कि अधिकारी*



*समयमान वेतनमान,पदोन्नति में विलंब का कारण यह न बने*

*प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की मांग*

घरघोडा -छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा कई बार शासन के समक्ष यह बात रखी गई है कि जिन अधिकारी एवं कर्मचारी का पिछले वर्षों का गोपनीय चरित्रावली जिसे सी आर कहा जाता है की आवश्यकता होती है परंतु जो अधिकारी पुराने समय में वहां पदस्थ थे उनका स्थानांतरण या किसी अन्य कारण से जगह परिवर्तन हो जाने के कारण गोपनीय चरित्रावली नहीं लिख पाते हैं ,जिससे  अधिकारी एवं कर्मचारियों को पिछले 5 वर्षों का गोपनीय चरित्रावली की आवश्यकता, समयमान वेतनमान या पदोन्नति के लिए आवश्यकता होती है उनको बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
वर्तमान में पदस्थ अधिकारी पुराने तिथि का गोपनीय चरित्रावली कई बार नहीं लिखना चाहते जिनके कार्यकाल का लिखना है वह कहीं और पदस्थ हो जाते हैं जिसके कारण अधिकारी एवं कर्मचारियों का गोपनीय चरित्रावली समय पर नहीं पहुंच पाता इस कारण उनका समय पर पदोन्नति एवं अन्य कार्यों पर बाधा उत्पन्न होती है या विलम्ब हो जाता है कई अधिकारी कर्मचारी विलम्ब के कर्म सेवा निवृत्त भी हो जाते हैं और उनको इस कारण नुकसान हो जाता है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शासन के समक्ष मांग करता है कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारियों का सेवा पुस्तिका संधारित है उसके अनुसार गोपनीय चरित्रावली वर्तमान में पदस्थ अधिकारी द्वारा पूरा किया जाए सेवा पुस्तिका में अगर कोई विपरीत टिप्पणी अंकित है तो अलग बात है परंतु सभी चीज सही है तो उसी आधार पर सी आर समय पर लिखा जाए। सेवा पुस्तिका सही होने के बाद भी गोपनीय चरित्रावली के लिए भटकना बहुत कठिन हो जाता है अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए,और कई बार पहले के अधिकारी जो उक्त अवधि में पदस्थ थे भी नहीं लिखते जिससे अधिकारियों कर्मचारियों के समयमान वेतनमान एवं पदोन्नति कई बार समय पर नहीं हो पाती।
वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री एवं जिला शाखा अध्यक्ष संतोष पांडे प्रांतीय सचिव आशीष शर्मा जेम्स वर्गिस नरेंद्र पर्वत,कार्यकारी जिला शाखा अध्यक्ष संजीव शेट्टी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ कर्मचारी नेता शेख कालीमुलाह सचिव जाटवर जी, महामंत्री वेद प्रकाश अजगल्ले, विकास सिन्हा सुरेंद्र भाटिया विकास तिवारी, अश्वनी दर्शन,अनिल गंभेल,पी आर भारद्वाज, पी आर भास्कर,गुलाब सिंह कंवर, राम पाल राठिया, पदाधिकारी ने प्रांतीय पदाधिकारी के माध्यम से शासन को अवगत कराने एवं इस पर सकारात्मक कार्यवाही की अपील की है।
प्रांतीय अध्यक्ष पवन शर्मा संरक्षक पी आर यादव, जी आर चंद्रा के द्वारा प्रांतीय  कार्यकारिणी सामान्य प्रशासन विभाग के समक्ष यह बात रखेगी कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारी की सेवा पुस्तिका में विपरीत टिप्पणी नहीं है उनको सी आर वर्तमान पदस्थ अधिकारी द्वारा लिखा जाए जिससे किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान में देरी ना हो एवं सभी कार्य समय पर पूर्ण हो सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search