घरघोड़ाछत्तीसगढ़रायगढ़

घरघोड़ा मे स्कूली शिक्षा विभाग का विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन |


कन्या संकुल ने प्रथम स्थान दर्ज किया विकासखंड मे |

घरघोड़ा : छात्र छात्राओं के मध्य विज्ञान विषय के प्रति अभिरूचि पैदा करने एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास जागृत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं स्कूली शिक्षा विभाग रायगढ़ के मार्गदर्शन मे विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |जिसमें विकासखंड के संकुल से चयनित छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता निभाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं ज्ञानवर्धन युक्त प्रश्नों के उत्तर दिया |विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक संतोष निषाद के कुशल कार्ययोजना के तहत प्रभारी शिक्षकों,संकुल समन्वयकों, संकुल प्राचार्य की उपस्थिति मे छात्राओं ने उपस्थित होकर विज्ञान, गणित, समसामयिकी रोचक घटनाओं, साहित्यिक खेल जगत संबन्धित प्रश्नों के जवाब उत्सुकता पूर्वक दिए |उक्त विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता मे संकुल कन्या के छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित संकुल का नाम रोशन किया |कन्या संकुल के अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक खंड से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कन्या शाला घरघोड़ा से प्रतियोगिता मे अनमोल बेहरा तारिणी साहू खुशबू उरांव आद्या हलवाई एवं माध्यमिक खंड से शिवम बंसे मेघा यादव खुशी पैंकरा ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए संकुल कन्या घरघोड़ा का नाम विकासखंड मे बढ़ाया |संकुल प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा एवं संकुल समन्वयक अश्वनी दर्शन ने इस अवसर पर सामूहिक रूप से सफलता हासिल करने पर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों की कड़ी मेहनत पर बधाई देते हुए शिक्षा का वातावरण तैयार करने की बात कही | इस अवसर पर संकुल से श्वेता राठिया रीती पंडा आदि प्रभारी उपस्थित रहीं |कार्यक्रम पश्चात् सफलता प्राप्त छात्र छात्राओं को विकास खंड शिक्षा अधिकारी शशिधर निषाद स्रोत समन्वयक संतोष निषाद प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा संजय बोहीदार मोहन चौहान के.पी. पटेल एवं विकास खंड के समस्त शैक्षणिक समन्वयक आदि  की उपस्थिति मे प्रमाण पत्र एवं प्रतिक चिन्ह से छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ||कार्यक्रम के विकास खंड नोडल प्रभारी प्रकाश पंडा ने बेहतरीन संयोजन एवं समन्वय स्थापित करते हुए प्रतियोगिता का संचालन किया वहीं उच्चतर माध्य. खंड के प्रतियोगिता का संचालन बोधराम पटेल विजय पंडा एवं माध्य. खंड के प्रतियोगिता का संचालन संजीव पटेल विजय पंडा ने किया |सैंकड़ो छात्र छात्राओं की उपस्थिति मे आयोजित कार्यक्रम से छात्र छात्राओं के मध्य उत्साह का वातावरण बना |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search