घरघोड़ा

बैगामुड़ा तालाब की टूटी मेड़ से सूखा तालाब,वार्डवासियों ने कलेक्टर से लगाई मरम्मत की गुहार

घरघोड़ा। नगर पंचायत घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 15 के रहवासियों ने बैगामुड़ा निस्तारी तालाब की जर्जर मेड़ की मरम्मत कराने की मांग को लेकर कलेक्टर रायगढ़ को आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में शासन द्वारा तालाब का गहरीकरण एवं गाद सफाई कार्य कराया गया था, लेकिन मेड़ निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं होने के कारण तालाब का पानी मेड़ के नीचे से बहकर निकल गया।

वार्डवासियों के अनुसार पानी निकल जाने से बैगामुड़ा तालाब लगभग सूख चुका है, जिससे भीषण गर्मी में आम लोगों सहित पशु-पक्षियों के लिए निस्तारी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब क्षेत्र के लोगों के लिए स्वच्छ जल का प्रमुख स्रोत है, लेकिन वर्तमान स्थिति में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि समस्या के संबंध में अब तक किसी जनप्रतिनिधि अथवा पार्षद द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है। इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

वार्डवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बैगामुड़ा तालाब की मेड़ का शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को निस्तारी की समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search