
सक्ती। 11 August
नगर में आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने और लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पतंजलि चिकित्सालय, सक्ती द्वारा हर माह के दूसरे मंगलवार 11 अगस्त को निःशुल्क आयुर्वेदिक मेडिकल शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में निःशुल्क रक्तचाप (बीपी) जांच की सुविधा भी सभी लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। आयुर्वेदाचार्य डॉ. जितेंद्र नारायण शर्मा, बी.ए.एम.एस. द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं आयुर्वेदिक उपचार की जानकारी दी जाएगी। शिविर में गठिया, सर्वाइकल, कमर दर्द, गैस-कब्ज एवं अपच, पाचन संबंधी समस्याएं, हृदय संबंधी समस्या, डायबिटीज, त्वचा रोग, बालों का झड़ना, कमजोरी व थकान, मोटापा, लीवर संबंधी समस्या, श्वसन संबंधी रोग, अनिद्रा, कब्ज, माइग्रेन, बवासीर, किडनी स्टोन, अस्थमा तथा महिलाओं से संबंधित कुछ समस्याओं के आयुर्वेदिक उपचार के संबंध में परामर्श दिया जाएगा। चिकित्सालय की ओर से शिविर में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया गया है।




