घरघोड़ाछत्तीसगढ़जशपुरतमनाररायगढ़

ग्राम धरहर में धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन



गौरेला पेंड्रा मरवाही। मरवाही क्षेत्र के धरहर गांव में शनिवार को श्री गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ के साथ श्रद्धालुओं ने गणपति को भावभीनी विदाई दी। गांव की गलियों-मोहल्लों में भक्तों की झांकी निकली, जिसमें महिलाएं और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए दिखाई दिए। विसर्जन यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों ने अपने घरों से निकलकर आरती और पूजा-अर्चना कर गणपति का आशीर्वाद लिया। माहौल में “गणपति बप्पा मोरया” और “सिद्धिविनायक की जय” के जयकारे गूंजते रहे,भक्तों ने श्री गणेश जी का जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। गांव की महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए, लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाए। प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और उन्होंने गणेश जी को अगले वर्ष पुनः आगमन का निमंत्रण दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search