घरघोड़ाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायगढ़

30 सितम्बर को संभाग स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन*



    *6 सूत्रीय लम्बित मांग*

*प्रदेश तृतीय वर्ग शा कर्मचारी संघ का लगातार संघर्ष*

घरघोड़ा -छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी (,शासन द्वारा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन)जिसका स्वर्णिम संघर्ष का इतिहास है की प्रबंधकारिणी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार “मोदी की गारंटी” के नाम से कर्मचारियों के लिये की गयी घोषणा को लागू करने प्रदेश के सभी तहसील एवं जिला मुख्यालय में कलेक्टर / अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया गया था  किन्तु संघ संबंधित ज्ञापनों पर निर्णय नहीं लिये जाने के कारण प्रदेश के कर्मचारियों में तीव्र असंतोष व्याप्त है। संघ की दिनांक 02 अगस्त 2026 को आयोजित साधारण (आमसभा) की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार मोदी की गारंटी के नाम से कर्मचारियों के लिये की गई घोषणा को लागू करने शासन का ध्यानाकर्षण हेतु दिनांक 30 सितम्बर 2026 को निम्न बिन्दुओं पर संभागीय मुख्यालय पर संभाग स्तरीय धरना एवं रैली कर कलेक्टर के माध्यम से निम्नांकित मांगों का ज्ञापन सादर प्रेषित करते हुये अनुरोध है कि कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करेंगे। जिला शाखा अध्यक्ष एवं प्रमुख प्रांतीय महामंत्री संतोष कुमार पांडेय एवं कार्यकारी अध्यक्ष सजीव सेठी ने बताया की  प्रमुख मांग निम्नानुसार है
01.* केन्द्र की तिथि 01 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है किन्तु प्रदेश के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उक्त लाभ से वंचित रखा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों को महंगाई राहत दिया जावे एवं डी.ए. एरियर्स की राशि जीपीएफ खाते में समायोजित किया जावे।
02.* विधान सभा के बजट सत्र में माननीय वित्त मंत्री द्वारा कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिये कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की गयी है किन्तु अभी तक नियम निर्देश जारी नहीं किये गये हैं कर्मचारी हित में आदेश तत्काल जारी किया जावे।
03.* केन्द्रीय कर्मचारियों एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की भांति सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण आदेश जारी किया जावे।
04.* संविदा, दैनिक वेतनभोगी, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किया जावे तथा मध्यप्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किया जावे।
05.* प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एल.बी. संवर्ग को समस्त सेवा का लाभ दिया जावे।
06.* प्रदेश में अनुकम्पा नियुक्ति की 10 प्रतिशत सीलिंग समाप्त करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति के सभी पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति किया जाए
धरना प्रदर्शन को सफल करने के लिए जिला मुख्यालय से शेख कलीमुल्ला संरक्षक संजीव सेठी जाटवर ,विकास तिवारी, विनोद शरंगी ,शैलेश शर्मा, हितेंश देवांगन, ज़फ़र उल्ला सिद्दीकी, अभिषेक गुप्ता, पूसौर से पी आर भास्कर भगीरथी प्रधान गुप्ता, खरसिया रमन यादव मान साय यादव गुलाब सिंह कंवर धर्मजयग   अनिल गभेल ,शिव शंकर पांडेय, अजित नायक, हकीम, आशीष लैलूँगा पी आर भारद्वाज आशीष प्रदीप साहू तमनार विकास सिन्हा, प्रफुल पटनायक राम पाल राठीया  फागु लाल , राजेश पटनायक विक्रम शर्मा, घरघोड़ा आशीष शर्मा रोहित डनसेना सुरेन्द्र भाटिया अश्विनी दर्शन, सर्वेश मरावी, विनोद मेहर, ऋषि केश साहू, वरूण गुप्ता, सुरेन्द्र होता, खेम सागर पैकरा ,राम कुमार पटेल, सूरज पैकरा,मोहन चौहान, तिल सागर साहू, भीम सेन साहू, कैलास पटेल, विजय पंडा, संजय पंडा, दिनेश सिंह, वीर सिंह, प्रियंक ,सीमा खान, सीमा महंत एवं पदाधिकारी सभी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search