क्राइमघरघोड़ाछत्तीसगढ़

ऑपरेशन अंकुश : चिमटापानीं जंगल में जुआ फड़ पर घरघोड़ा पुलिस की दबिश, 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹12,800 नगद व ताश-पत्ती जब्त*

डब्बू गोयल 03/08/2026

   *रायगढ़, 03 अगस्त 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बीती रात ग्राम चिमटापाली जंगल में जुआ फड़ पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹12,800 नगद, 52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई है।

          थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चिमटापाली जंगल में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

        गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी राठिया (32 वर्ष, ग्राम चिमटापानी), मिलन दास महंत (34 वर्ष, ग्राम साल्हेपाली), महात्मा उरांव (25 वर्ष, ग्राम साल्हेपाली), सकीर्तन राठिया (34 वर्ष, ग्राम कोनपारा) तथा राम प्रसाद पैंकरा (59 वर्ष, ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹12,800 नगद, 52 पत्ती ताश तथा एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

       इस कार्रवाई में एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविन्द मिंज, आरक्षक भानुप्रताप चन्द्रा, परमेश्वर सिंह एवं मनोज कुमार जोल्हे की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search