क्राइमघरघोड़ारायगढ़

घरघोड़ा में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी,अज्ञात चोर फरार



मौके पर पुलिस पहुंची, सीसी टीवी के जरिए जानकारी जुटा रहे

घरघोड़ा नगर में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने मुख्य मार्ग स्थित तीन दुकानों का शटर तोड़कर सेंधमारी की और दुकानों में रखी नगदी रकम लेकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से अज्ञात आरोपियों की तलाश  कर  है

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर इंडियन गैस, प्रियदर्शी स्टेशनरी और पूजा रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात रोजाना की तरह तीनों दुकानों के संचालक दुकान बंद करने के बाद अपने घर चले गए थे। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने दुकानों के शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकानों में रखी नगदी रकम सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए।शनिवार सुबह जब दुकानदार अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा हुआ है और सामान अस्त व्यस्त है तो उनको दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई होंगी, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि चोरी की कुल रकम कितनी है, इसका स्पष्ट आंकड़ा दुकानदरों द्वारा सामान और नगदी का मिलान किए जाने के बाद ही सामने आएगा।

घरघोड़ा नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चिंता बढ़ी

घरघोड़ा क्षेत्र में एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने होने तथा लगातार चोरी की घटनाएं होने से  व्यापारियों और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है। रात के समय पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की रकम और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search