घरघोड़ाछत्तीसगढ़बड़ी खबर

St. Ann’s High School, घरघोड़ा में प्रेसीडेंट चुनाव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने निरीक्षक कुमार गौरव साहू*

घरघोड़ा डब्बू गोयल
*दिनांक : 12 जुलाई 2026*

🔸 *छात्र नेतृत्व के मंच से थाना प्रभारी ने दिया कानून, अनुशासन और साइबर सुरक्षा का संदेश*

🔸 *”शिक्षित, जागरूक और अनुशासित विद्यार्थी ही सुरक्षित समाज की नींव” — विद्यार्थियों को नए कानून, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी*

     *12 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत St. Ann’s High School, घरघोड़ा में आयोजित छात्र प्रेसीडेंट चयन (Student President Election) कार्यक्रम में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

    कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय न्याय संहिता सहित नवीन आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए कानून नागरिक हितों की रक्षा, पीड़ितों को त्वरित न्याय तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं।

        उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है तथा अनुशासन, नैतिकता और कानून के प्रति सम्मान ही एक विकसित एवं सशक्त समाज की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासित जीवन अपनाने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

         वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तार से जागरूक किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग हमेशा सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

          कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, बाल संरक्षण संबंधी कानूनों तथा आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी भी दी गई। साथ ही डायल-112 एवं हेलो सिस्टर हेल्पलाइन (94792 50733) सहित विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर निसंकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

        इस अवसर पर विद्यालय की Principal Sr. Malini Digal, Vice Principal Sr. Chinna, Manager Sr. Bertha, Teacher President Mr. Shanta Khadbande सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

            *”विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाले नागरिकों के निर्माण की आधारशिला हैं। विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, अनुशासन और साइबर सुरक्षा की समझ विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search