घरघोड़ातमनारबड़ी खबररायगढ़लैलूंगा

रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार*


*रायगढ़ पुलिस*
*दिनांक : 14 सितंबर 2026*


🚨 *घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को छाल से पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद; रेल्वे सामग्री बेचकर खर्च की रकम से ₹2,000 भी जब्त*

    *रायगढ़, 14 सितंबर* । घरघोड़ा पुलिस ने रेल्वे लाइन से कैटनरी तार, संपर्क तार, क्लिप एवं अन्य सामग्री चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने इसी दौरान बाइक चोरी करने की वारदात भी कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो एचएफ डिलक्स बाइक बरामद करने के साथ ही चोरी की रेल्वे सामग्री बेचने से प्राप्त रकम में से ₹2,000 नगद भी जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

        जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को मनबोध दास महंत (53), निवासी ग्राम कुडुमकेला कुधरीपारा, थाना घरघोड़ा ने रेल्वे लाइन से सामग्री चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई की रात करीब 03:25 से 03:55 बजे के बीच ग्राम कारीछापर एवं कुडुमकेला के बीच, रेल्वे किलोमीटर क्रमांक 47/03 से 47/06, लमडांड गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अज्ञात आरोपी ने रेल्वे लाइन से बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली थी।

              चोरी गई सामग्री में 65 एमएम कैटनरी तार 215 मीटर, 107 एमएम संपर्क तार 215 मीटर, कैटनरी सप्लायर 3 नग, संपर्क तार सप्लायर 2 नग, 5 एमएम ड्रापर वायर 23 नग, कैटनरी क्लिप 23 नग, संपर्क तार क्लिप 23 नग, स्टेडी आर्म 1 नग एवं स्वीवेल क्लिप 1 नग शामिल थे। मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*बाइक चोरी में भी आरोपी का खुलासा*

           इसी बीच 11 सितंबर 2026 को ग्राम बांसमुड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण चौहान (22) ने थाना घरघोड़ा में अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AH-0489 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी के अनुसार उसने 10 सितंबर की शाम करीब 5 बजे ग्राम नावापारा टेंडा बाजार डांड के पास बाइक खड़ी की थी और बाजार चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। इस मामले में थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 287/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

*मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया आरोपी*

                दोनों मामलों की विवेचना एवं माल-मुल्जिम की पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरेकेला का रामप्रसाद सारथी एचएफ डिलक्स बाइक के साथ देखा गया है। सूचना पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के हमराह पुलिस टीम को ग्राम तरेकेला, छाल रवाना किया।

              पुलिस टीम ने संदेही रामप्रसाद सारथी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। बारीकी एवं हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी की गई सामग्री को अज्ञात फेरी-कबाड़ियों को बेच दिया था और बिक्री से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर बिक्री रकम में से बची ₹2,000 की राशि बरामद कर जब्त की गई। इसके बाद बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने हीरो एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरंडम पर पुलिस ने चोरी की बाइक CG-13-AH-0489, कीमत करीब ₹40,000 बरामद कर जब्त कर ली।

*दो चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा*

              इस प्रकार घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई में एक ही आरोपी से रेल्वे लाइन की सामग्री चोरी एवं बाइक चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ। आरोपी रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तरेकेला, थाना छाल को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

           आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search