18/09/2026 घरघोड़ा (डब्बू गोयल): नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में मुख्य सड़कों और गलियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नज़र आ रही है। रास्तों के किनारे कचरे और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रात के समय ली गई तस्वीरों से स्पष्ट है कि सड़क किनारे प्लास्टिक के रैपर, थर्माकोल, पॉलीथीन और सड़ता हुआ घरेलू कचरा फैला हुआ है। समय पर कचरे का उठान न होने के कारण क्षेत्र में तेज बदबू फैल रही है, जिससे लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है।
संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा
स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा सड़ने और गंदगी जमा रहने से मच्छरों व मक्खियों का जमावड़ा लग गया है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई है।
प्रशासन की चुप्पी पर जन-आक्रोश
मोहल्लेवासियों नगर पालिका से मांग की जा रही है कि नगर प्रशासन तुरंत अभियान चलाकर कचरे का उठान कराए और नियमित सफाई सुनिश्चित करे,




