क्राइमघरघोड़ाछत्तीसगढ़

घरघोड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस*

*दिनांक : 10 जुलाई 2026*
घरघोड़ा डब्बू गोयल

➡️ *करीब 3-4 दिन पुराना प्रतीत हो रहा शव, वारिसों की तलाश के लिए फोटो-वीडियो किए जा रहे साझा*

       आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कमतरा स्थित कुढ़हा पोखना जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना घरघोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।

        मामले में ग्राम सहसपुर निवासी कुलदीप राठिया (42 वर्ष) ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि जंगल में महुआ के पेड़ की डाल पर एक अज्ञात व्यक्ति गमछे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर मृतक की आयु लगभग 55 से 60 वर्ष प्रतीत हुई। प्रारंभिक जांच में शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना होना पाया गया। शव पर कपड़े नहीं थे, केवल कमर में नाड़े वाला अंडरवियर पहना हुआ था। शव अत्यधिक सड़-गल जाने के कारण शरीर पर कीड़े एवं मक्खियां लग चुकी थीं तथा चेहरा पहचान योग्य स्थिति में नहीं था। घटनास्थल के आसपास तलाशी लेने पर कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला।

    पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी करते हुए शव को आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से उसके फोटो एवं वीडियो आसपास के थाना क्षेत्रों तथा सोशल मीडिया माध्यमों से साझा किए जा रहे हैं, ताकि मृतक के परिजनों का शीघ्र पता लगाया जा सके।
 
     घरघोड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना घरघोड़ा पुलिस को – 9479193218 में सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
 
        “अज्ञात मृतकों की शीघ्र पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नागरिकों से अपील है कि पहचान संबंधी कोई भी जानकारी तत्काल निकटतम थाना या रायगढ़ पुलिस को उपलब्ध कराएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Home
Account
Wtsp
Insta
Search